Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsInspection of Tilgodi Primary School by District Basic Education Officer Students Awarded in Writing Competition
विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के मेधावियों को बीएसए ने किया सम्मानित

विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के मेधावियों को बीएसए ने किया सम्मानित

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रुति लेख प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया।

Sat, 8 Nov 2025 09:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में चल रही श्रुति लेख प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीएसए ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। नामांकित 142 बच्चों के सापेक्ष 113 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय में सत्र परीक्षा, कंपोजिट ग्रांट, डीबीटी योजना, वंदे भारत उत्सव, निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों में दक्षताएं प्राप्त करने की समीक्षा की और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को निपुण विद्यालय बनाने के लिए भरसक प्रयास करने के लिए आदेशित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन ठीक पाया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ. राम नेवाज सिंह की निगरानी में बच्चों के बीच श्रुति लेख प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही थी। हिंदी श्रुति लेख प्रतियोगिता में अतुल को प्रथम स्थान मानसी को द्वितीय स्थान और शिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी श्रुति लेख प्रतियोगिता में आकृति सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी बच्चों को बीएसए द्वारा बैग देकर सम्मानित करते इन बच्चों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को विद्याज्ञान नवोदय प्रवेश परीक्षा, अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए नियमित विद्यालय आकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।