Kausambi News: तिरंगे से सजने लगा मुख्यालय, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 15 अगस्त के आयोजन के लिए तिरंगे को प्रमुख स्थानों और मार्गों पर सजाने का काम शुरू हो गया है। मंझनपुर से समदा तक के क्षेत्रों में तिरंगा की झंडे लहराने से देशभक्ति की भावना बढ़ गई है। बाजारों में भी देशभक्ति सामान की बिक्री में वृद्धि हुई है।

Kausambi News: तिरंगे से सजने लगा मुख्यालय, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज

Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 15 अगस्त के आयोजन को लेकर मुख्यालय समेत जिले के प्रमुख कस्बों और मार्गों को तिरंगे से सजाने का काम शुरू हो गया है। मंझनपुर से लेकर समदा, ओसा और कस्बाई इलाकों में जगह-जगह तिरंगा नजर आने लगा है। जिले के मुख्य मार्गों के किनारे लगे पोल, लोगों के घरों की रेलिंग और सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर तिरंगे लगाए जा रहे हैं। इससे शहर और आसपास के इलाकों में देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सजावट का काम भी तेजी से कराया जा रहा है।

वहीं मंझनपुर से समदा जाने वाले हाइवे में बने डिवाइडर में लगे पेड़ों की भी छटाई शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है। बाजारों में भी तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। जगह-जगह तिरंगा लहराने से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आ रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: तिरंगे से सजने लगा मुख्यालय, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज