Kausambi News: खेत में पानी भर जाने पर मारपीट, तीन जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीKausambi News: 11 जुलाई को बेलहाई मजरे काजू गांव में राधेश्याम और सचिन, अनिल कुमार के बीच खेत में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने धान लगाने के लिए अपने-अपने खेत में पानी लगाया था, जिससे पानी एक-दूसरे के खेतों में भर गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया है।

Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई मजरा काजू गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. जगन व सचिन कुमार, अनिल कुमार पुत्रगण रामनारायण के बीच 11 जुलाई की सुबह खेत में पानी भर जाने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, धान लगाने के लिए दोनों पक्ष ने अपने-अपने खेत में पानी लगाया था। पानी मेड़ टूटने के कारण एक-दूसरे के खेत में भर गया था। मामले में हलका सिपाही राजेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


