नौ पड़ोसियों पर दर्ज कराया मुकदमा
Feb 11, 2026 04:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - मंझनपुर के बंधवा रजबर गांव में बृजरानी पत्नी दुक्खू कोरी ने आवासीय पट्टा प्राप्त किया था। पड़ोसियों ने रंजिश के चलते उन्हें और उनके बेटे को धमकी दी। आठ फरवरी को झगड़ा हुआ और शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव की बृजरानी पत्नी दुक्खू कोरी ने बताया कि उसे आवासीय पट्टा मिला था। पट्टे की जमीन पर सालभर पहले निर्माण करा चुकी है। अब इसी जमीन को लेकर पड़ोसी रंजिश मान रहे हैं। 26 जनवरी को उन लोगों ने बेटे अमन को धमकी दी थी। आठ फरवरी को फिर से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। मामले की शिकायत पर आरोपी केशन, छत्रधारी, फुन्नन, राजू, अभय, नन्हू, रीना, निराशा व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


