Kausambi News: खेत के रास्ते को लेकर मारपीट, पांच जख्मी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव में 21 अगस्त को खेत के रास्ते को लेकर रोशनी देवी और देव नारायण के बीच विवाद हुआ। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच जारी है।

Kausambi News: खेत के रास्ते को लेकर मारपीट, पांच जख्मी

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव के चौकीदार अशर्फीलाल ने बताया कि 21 अगस्त को गांव की रोशनी देवी पुत्री मानसिंह व देव नारायण के बीच खेत के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच शाम को मारपीट हुई। जिसमें रोशनी देवी, सुमन पत्नी राहुल व राहुल पुत्र मानसिंह, दूसरे पक्ष से फूलकुमारी पत्नी मेवालाल, कुशला देवी पत्नी देव नारायण को चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से विवाद शांत कराया गया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: खेत के रास्ते को लेकर मारपीट, पांच जख्मी