छोटी बहन को छोड़कर चली गई बड़ी बहन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीकोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंझनपुर थाना क्षेत्र में ब्याही है। ससुराल में विवाद के चलते उसकी मां ने छोटी बेटी को बुलाया। छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन को लेकर लौट रही थी, तभी बड़ी बहन किसी वाहन में बैठकर चली गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंझनपुर थाना क्षेत्र में ब्याही है। ससुराल में युवती का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इस पर उसकी मां ने छोटी बेटी को बुलाने के लिए भेजा। गुरुवार को छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन को लेकर वापस आ रही थी। अचानक ससुरखदेरी नदी पुल के समीप उसकी बड़ी बेटी किसी के साथ वाहन में बैठकर चली गई। इसकी जानकारी उसको फोन करके छोटी बेटी ने दी। मां की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


