ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदेवरानी ने जेठानी को पीटकर किया घायल

देवरानी ने जेठानी को पीटकर किया घायल

पिपरी के उमरवल गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद में एक महिला ने जेठानी को पीटकर घायल कर...

देवरानी ने जेठानी को पीटकर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 30 Jan 2018 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी के उमरवल गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद में एक महिला ने जेठानी को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। घायल ने थाने जाकर आरोपित देवरानी के खिलाफ तहरीर दी। उमरवल गांव का सुखलाल परदेस में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी गुड्डी देवी बच्चों के साथ रहती है। घर में उसकी देवरानी सुनीता देवी का भाई आया है। आरोप है कि वह आए दिन मोहल्ले में विवाद करता रहता है। इसी बात को लेकर रविवार सुबह गुड्डी उसको समझा रही थी। भाई को समझाते देख उसकी देवरानी नाराज हो गई और डंडे से उसकी पिटाई करने लगी। इसमें गुड्डी को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपित देवरानी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें