ब्लॉक मिशन मैनेजरों समेत छह एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस

ब्लॉक मिशन मैनेजरों समेत छह एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस

संक्षेप:

Kausambi News - समूहों के गठन व खाता खुलवाने की खराब प्रगति पर उपायुक्त स्वत: रोजगार ने की कार्रवाईमंझनपुर, संवाददाता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत वित्तीय

Nov 11, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के समूह गठन व गठित समूहों का खाता खुलवाने की खराब प्रगति को उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु ने गम्भीरता से लिया है। मामले में उन्होंने सभी ब्लॉक मिशन मैनेजरों समेत छह एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में समूहों के गठन के लक्ष्य को 31 अक्तूबर 2025 तक पूर्ण किया जाना था। इसके बाद गठित समूहों का खाता भी बैंकों में खुलवाते हुए गठित समूहों का शतप्रतिशत एमआईएस अंकन लोकोस पोर्टल पर 25 अक्तूबर तक पूर्ण किया जाना था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए संबंधित ब्लॉकों के एडीओ आईएसबी व ब्लॉक मिशन मैनेजरों को को बार-बार निर्देशित किया जाता रहा। इसके बावजूद नवम्बर में भी प्रगति ठीक नहीं पाई गई। कुछ ब्लॉकों की प्रगति तो 20 फीसदी भी नहीं दिख रही है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उपायुक्त स्वत: रोजगार ने इसे लापरवाही माना है। उन्होंने कहा कि बार-बार की चेतावनी के बाद भी लापरवाही बंद नहीं की गई और प्रगति में सुधार नहीं हो सका। मामले में एडीओ आईएसबी नेवादा, कौशाम्बी, सरसवां, मंझनपुर, सिराथू व कड़ा एवं सभी ब्लॉकों के ब्लॉक मिशन मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सप्ताहभर में जवाब मांगा है। हिदायत दी कि स्पष्टीकरण न देने व माह नवम्बर में प्रगति में सुधार न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार की नोटिस जारी होने के बाद संबंधित एडीओ आईएसबी व सभी ब्लॉक मिशन मैनेजरों में हड़कंप है।