जनता की शिकायत सुनेंगे उप मुख्यमंत्री केशव
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 जनवरी को कौशाम्बी आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही वह सिराथू ब्लॉक के...
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 जनवरी को कौशाम्बी आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही वह सिराथू ब्लॉक के दो गांवों में चौपाल भी लगाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही ग्राम्य विकास विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 जनवरी को सुबह से शाम तक कौशाम्बी में ही रहेंगे। वह यहां ग्राम्य विकास विभााग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। पार्टीजनों से मुलाकात कर निकाय चुनाव की तैयारियां परखेंगे। इसी बीच सिराथू ब्लॉक के बड़नपुर कादीपुर इचौली और शमसाबाद गांव में चौपाल भी लगाएंगे। चौपाल में उप मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। दोनों गांवों में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी के निर्देश पर सिराथू बीडीओ ने दोनों गांवों के प्रधान और पंचायत सचिव को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में समस्या व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा है।