ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकरारी में गिरिराज के विरोध में प्रदर्शन

करारी में गिरिराज के विरोध में प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर सिंह के विवादित बयान को लेकर करारी के शिया और सुन्नी मुसलमानों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। गिरिराज सिह के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी...

करारी में गिरिराज के विरोध में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 10 May 2019 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर सिंह के विवादित बयान को लेकर करारी के शिया और सुन्नी मुसलमानों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। गिरिराज सिह के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की।

मौलाना सय्यद जमीर हैदर रिजवी ने कहा कि मोहम्मद साहब और फातिमा पर फिल्म बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बहुत ही घटिया और निंदनीय बयान दिया है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने उन्माद भड़काने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर महमूद अब्बास रिजवी, वजीर अब्बास, मो. अली अब्बास, जाहिद हुसैन, हैदर जामिन, मजहर हुसैन, नाजिम हुसैन, आबिद रिजवी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें