ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीराष्ट्रपति से आरोपितों को जेल भेजने की मांग

राष्ट्रपति से आरोपितों को जेल भेजने की मांग

बिलकीस बानो के साथ जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों की सजा माफ किए जाने से खफा कांग्रेसियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। कांग्रेस अल्पसंख्यक...

राष्ट्रपति से आरोपितों को जेल भेजने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 18 Aug 2022 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलकीस बानो के साथ जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों की सजा माफ किए जाने से खफा कांग्रेसियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। दोषियों को जेल भेजने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तमजीद अहमद ने कहा कि वर्ष 2002 में गुजरात की बिलकीस बानो के साथ जघन्य अपराध किया गया था। उसकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। गुजरात सरकार ने दोषियों की सजा माफ कर दी है। कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मौके पर मो. शाहिद सिद्दीकी, इजहार अब्बास, मो. शफीक, भारत गौतम, अल्फाज फारूकी, हाज़ी शकील कुरैशी, राम सागर, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें