Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDangerous Pothole Poses Risk to Travelers on Devi Ganj Karda Dham Route
कोहरे में जान पर आफत बन सकता है सड़क किनारे का गड्ढा

कोहरे में जान पर आफत बन सकता है सड़क किनारे का गड्ढा

संक्षेप:

Kausambi News - अलीपुरजीता में देवीगंज कड़ा धाम मुख्य मार्ग पर गड़रियापुर ढाल के पास एक विशाल गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा सड़क का कुछ हिस्सा भी काट चुका है, जिससे कोहरे के दौरान यात्रा करने वाले लोगों की जान जोखिम में है। स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से गड्ढा भरने की मांग कर रहे हैं।

Dec 13, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

अलीपुरजीता, हिन्दुस्तान संवाद। देवीगंज कड़ा धाम मुख्य मार्ग पर गड़रियापुर ढाल के पास सड़क किनारे विशालकाय गड्ढा बन गया है। गड्ढे की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा भी कटकर धंस चुका है। कोहरे के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। देवीगंज कड़ाधाम के मुख्य से गड़रियापुर होते हुए प्रतिदिन दर्जनों स्कूली वाहनों के अलावा सैकड़ों राहगीर तथा कड़ा धाम मां शीतला के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन दिन-रात आते-जाते हैं। कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है जिससे दृश्यता कम हो जाती है। यदि किसी चालक ने अंधेरे या कोहरे में सड़क की पटरी समझकर वाहन थोड़ा भी किनारे उतार दिया तो गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से गड्ढे को भराने की मांग किया लेकिन जिम्मेदार आंख बंदकर बैठे हैं। आरोप है कि विभाग किसी बड़ी घटना के बाद ही नींद से जागेगा। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों में लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले में उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार ने बताया कि यदि सड़क किनारे जानलेवा गड्ढा है और जानकारी के बावजूद उसे नहीं भरा जा रहा है, तो यह गंभीर विषय है। मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाया जाएगा ताकि किसी भी राहगीर के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।