कैलाशपुर-महिला मार्ग पर झुका खंभा खतरनाक

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र के कैलाश से महिला गांव जाने वाली सड़क पर 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल महीनों से टूटकर लटका हुआ है। स्थानीय लोग दुर्घटना की आशंका व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिजली विभाग ने अब तक स्थिति को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

कैलाशपुर-महिला मार्ग पर झुका खंभा खतरनाक

विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा के कैलाश से महिला जाने वाली सड़क के मध्य स्थित एक ढाबे के पास 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल महीनों से टूटकर लटका हुआ है। जिम्मेदार हैं कि सूचना दिए जाने के बाद भी उन्हें टूटे खंभे को बदलने की फुरसत नहीं मिल सकी। इससे कभी भी सड़क किनारे बड़ा हादसा हो सकता है। कैलाशपुर होते हुए महिला गांव के लिए गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति गई है। कैलाशपुर से महिला जाते समय सड़क किनारे लगा 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल महीनों पहले टूटकर लटक गया है। इससे स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

सड़क किनारे लगे इस खंभे पर बिजली की लाइनें असंतुलित स्थिति में लटकी हुई दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार पोल की हालत काफी समय से खराब है, लेकिन अब तक बिजली विभाग द्वारा मरम्मत या बदलाव की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे खेत आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ गुजरने वाले मवेशियों की जान पर खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल लटक रही तारों को नया पोल लगवाते हुए दुरुस्त कराने की मांग की है।-------------कोट-कैलाशपुर-महिला गांव के बीच 11 हजार वोल्ट के खंभे झुके होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो लाइनमैन को भेजकर दिखवाया जाएगा। तत्काल दूसरा खंभा उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्या दूर करा दी जाएगी।-शंकरलाल, जेई गोपसहसा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।