ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों को पीटा

दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों को पीटा

सरायअकिल कोतवाली के कनैली गांव में दबंगों ने पड़ोसी के घर हमला किया। घर में घुसकर महिलाओं और अन्य परिजनों को पीटा। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के...

दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों को पीटा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 13 Dec 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल कोतवाली के कनैली गांव में दबंगों ने पड़ोसी के घर हमला किया। घर में घुसकर महिलाओं और अन्य परिजनों को पीटा। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सरिता देवी पत्नी बुधराम का गांव के एक परिवार से पुराना विवाद है। इसी अदावत में दो दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद रविवार की शाम पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल महिला के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने कुनबे को बेरहमी से पीट दिया। पड़ोसी के घर हंगामा देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संतलाल समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें