बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
Kausambi News - सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मिश्री लाल 50 वर्ष का था और वो निंदूरा गांव का निवासी था। परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ जख्मी हो गया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी के निंदूरा गांव का 50 वर्षीय मिश्री लाल किसानी करता था। बेटे मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह साइकिल लेकर किसी काम से टेंढ़ीमोड़ गया था। लौटते वक्त थुलबुला गांव के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ को गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ासियों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव निवासी बाइक सवार नीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



