Cyber Police Investigates Troll Case Against Excluded SP MLA Pooja Pal विधायक पूजा पाल को ट्रोल किए जाने का मुकदमा साइबर थाने में स्थानांतरित , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCyber Police Investigates Troll Case Against Excluded SP MLA Pooja Pal

विधायक पूजा पाल को ट्रोल किए जाने का मुकदमा साइबर थाने में स्थानांतरित

Kausambi News - मंझनपुर में समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ ट्रोलिंग का मामला साइबर पुलिस को सौंपा गया है। विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने वाले आरोपी हैंडलर की जानकारी कैलिफोर्निया...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 18 Aug 2025 11:04 PM
share Share
Follow Us on
विधायक पूजा पाल को ट्रोल किए जाने का मुकदमा साइबर थाने में स्थानांतरित

मंझनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी से निष्कासित चायल विधायक पूजा पाल को ट्रोल किए जाने का मुकदमा पिपरी पुलिस ने साइबर थाना स्थानांतरित कर दिया है। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने एक्स के कैलिफोर्निया स्थित हेड क्वार्टर से आरोपी हैंडलर के बाबत जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 14 अगस्त को चायल विधायक पूजा पाल को अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यह कार्रवाई उनके खिलाफ सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना करने के पश्चात की गई थी।

आरोप लगाया गया था कि वह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहती हैं। इस कार्रवाई के बाद विधायक पूजा उत्तर प्रदेश की सियायत का चर्चित चेहरा बन गईं। इंटरनेट मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार पाल निवासी शेखपुर रसूलपुर थाना चरवा का आरोप है कि उमेश यादव नाम का एक सपा समर्थक निष्कासन की कार्रवाई के बाद से लगातार एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने रविवार को एक्स हैंडलर के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा कायम कराया था। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मुकदमा साइबर थाना स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, साइबर थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि एक्स के कैलिफोर्निया स्थित हेड क्वार्टर से आरोपी हैंडलर का ब्योरा मांगा गया है। अन्य स्तरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।