विद्यार्थियों-ग्रामीणों को दिए साइबर अपराध से बचाव के मंत्र
मंझनपुर में साइबर थाना पुलिस ने एक जागरूकता अभियान चलाया। मदर इंडिया इंटरमीडिएट कॉलेज और पंचायत भवन में विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के फ्रॉड्स, जैसे डिजिटल अरेस्ट स्कैम, सोशल मीडिया ठगी, और ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी पर चर्चा की गई। हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

मंझनपुर, संवाददाता साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान के तहत मदर इंडिया इंटरमीडिएट कॉलेज करारी एवं पंचायत भवन हकीमपुर में विद्यार्थियों व ग्रामवासियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी।थाना प्रभारी निरीक्षक शिवचरण राम, उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, साइबर एक्सपर्ट संदीप कुमार, कांस्टेबल निखिल, धर्मेंद्र एवं अनूप ने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड्स की विस्तृत जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट स्कैम, इन्वेस्टमेंट स्कैम, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी, सोशल मीडिया ठगी, ब्लैकमेलिंग, एपीके फाइल, वर्क फ्रॉम होम, क्यूआर कोड स्कैनिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, नौकरी फ्रॉड, पैसे वापसी स्कैम, विदेश नौकरी ठगी एवं गेमिंग फ्रॉड जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्राइवेट फोटो/वीडियो वायरल होने पर उन्हें हटाने के लिए संबंधित पोर्टल की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट cybercrime.gov.in के बारे में जागरूक किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


