Cultural Enlightenment Conference in Prayagraj Honors Educators with Prabuddha Ratna Award गुणेश त्रिपाठी प्रबुद्ध रत्न पुरस्कार से सम्मानित , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCultural Enlightenment Conference in Prayagraj Honors Educators with Prabuddha Ratna Award

गुणेश त्रिपाठी प्रबुद्ध रत्न पुरस्कार से सम्मानित

Kausambi News - प्रयागराज के राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में भारतीय सांस्कृतिक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व बीएचयू कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में, गुणेश कुमार त्रिपाठी को प्रबुद्ध रत्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 29 Dec 2024 06:29 PM
share Share
Follow Us on
  गुणेश त्रिपाठी प्रबुद्ध रत्न पुरस्कार से सम्मानित

प्रयागराज स्थित राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में भारतीय सांस्कृतिक प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की। प्रबुद्ध सम्मेलन में जिले के जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री गुणेश कुमार त्रिपाठी को प्रबुद्ध रत्न सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जूनियर शिक्षक संघ के प्रांत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी समेत प्रदेश भर के समस्त जनपदों से हजारों शिक्षक एवं समाज सेवी मौजूद रहे। इस दौरान पूरे प्रदेश से 15 लोगों को प्रबुद्ध रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन की आधारशिला प्रयागराज के जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय ने रखी। बीएचयू के पूर्व कुलपति ने सभी को सम्मानित करते हुए निरंतर अपना कार्य करते रहने का आवाहन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।