ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबारिश में ढह गया कच्चा मकान

बारिश में ढह गया कच्चा मकान

सदर ब्लॉक के जमदुआ गांव में गुरुवार रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें उसकी तमाम गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। कच्चे मकान में रहने वाला कुनबा खुले आसमान के नीचे आ...

बारिश में ढह गया कच्चा मकान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 27 Jul 2018 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर ब्लॉक के जमदुआ गांव में गुरुवार रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें उसकी तमाम गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। कच्चे मकान में रहने वाला कुनबा खुले आसमान के नीचे आ गया।

जमदुआ निवासी रामनाथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। रामनाथ का परिवार गांव में कच्चा मकान बनाकर रहता था। गुरुवार रात हुई बारिश से उसका कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। मलबे में दबने से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन घर में रखा तमाम गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। इसके चलते रामनाथ का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। रामनाथ ने मामले की जानकारी हल्का लेखपाल समेत सदर एसडीएम को दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें