ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीचोरी की बाइक व गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार

चोरी की बाइक व गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार

चरवा कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चोरी की बाइक व दो किलो गांजा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। चरवा कोतवाल...

चोरी की बाइक व गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 05 Nov 2020 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

चरवा कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चोरी की बाइक व दो किलो गांजा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

चरवा कोतवाल संतशरण सिंह बुधवार रात गश्त पर थे। तभी उन्हें बरुआ गांव के समीप एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगा। सिपाहियों ने घेराबंदी कर आरोपी राशिद निवासी बरुआ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलो गांजा बरामद किया गया। बाइक भी चोरी की निकली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें