ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीचरवा में पशुबाड़ा बनवाने ने की उठाई मांग

चरवा में पशुबाड़ा बनवाने ने की उठाई मांग

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को...

चरवा में पशुबाड़ा बनवाने ने की उठाई मांग
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 25 Sep 2019 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान चरवा में पशुबाड़ा बनाने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की देखरेख में सम्पन्न हुई।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील परिसर के बाहर बैठक की। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनकी मांगों को तहसील प्रशासन गंभीरता से नही ले रहा है। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निपटारा नहीं किया गया तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ता तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से चरवा ग्राम सभा में पशुबाड़ा बनवाने की मांग की। किसानों ने बताया कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चायल तहसील क्षेत्र किसानों को ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। तहसीलदार श्याम कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में शरद मिश्र, रमऊ लाल, यशवंत सिंह, रोहित कुशवाहा, विनय शंकर पांडेय, दिल कमार, रिंकू त्रिपाठी, तेज बहादुर परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें