ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीछेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को मारा चाकू

छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को मारा चाकू

सरायअकिल इलाके में मंगलवार शाम छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपितों ने दंपती को चाकू मार लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी...

छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को मारा चाकू
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 19 Aug 2020 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल इलाके में मंगलवार शाम छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपितों ने दंपती को चाकू मार लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की विवाहिता मंगलवार शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। घर पहुंच विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके विवाहिता पति के साथ आरोपित के घर उलहना देने पहुंची तो आरोपितों ने दंपती को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। दंपती को खून से लथपथ देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें