
महेवाघाट थानाक्षेत्र के निगहा में दबंगों ने दिखाई दबंगई
Kausambi News - बगैर इस्टीमेट के रातोरात सिफ्ट कराया पोल, जेसीबी से बनाया रास्ताफोटो-गोराहू, हिन्दुस्तान संवाद। महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव में दबंगों की मनमानी चरम पर है। गांव के ही कुछ दबंगों ने बिजली...
बगैर इस्टीमेट के रातोरात सिफ्ट कराया पोल, जेसीबी से बनाया रास्ता फोटो- गोराहू, हिन्दुस्तान संवाद। महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव में दबंगों की मनमानी चरम पर है। गांव के ही कुछ दबंगों ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन की मिलीभगत से बिना किसी स्टीमेट के विद्युत पोल को उखड़वाकर दूसरी जगह गड़वा दिया और दूसरे के खेत से मिट्टी निकलवाकर रास्ता बना लिया। शिकायत पर एक्सईएन ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। निगहा निवासी पीड़ित अमर सिंह ने एक्सईएन से आरोप लगाया कि जेई व लाइनमैन पर दबाव बनाकर दबंगों ने रात के अंधेरे में पोल को उनके खेत में शिफ्ट करा दिया।

इतना ही नहीं उसी रात दबंगों ने जेसीबी मशीन से दूसरे व्यक्ति के खेत की मिट्टी निकालकर जबरन रास्ता भी तैयार कर लिया। एक्सईएन ने जेई से बिना स्टीमेट के पोल शिफ्ट किए जाने की जानकारी मांगी है। पीड़ित को आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उधर ग्रामीणों का कहना है कि निगहा गांव के झल्लर सिंह और छब्बू सिंह की दबंगई से लोग परेशान हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


