ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकोरोना पकड़ रहा रफ्तार, बेखौफ घूम रहे लोग

कोरोना पकड़ रहा रफ्तार, बेखौफ घूम रहे लोग

कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...

कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
1/ 3कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
2/ 3कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
3/ 3कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है।...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 02 Apr 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। कोरोना महामारी को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं है। सार्वजनिक जगहों पर लोग बिना मास्क के भीड़ में शामिल हो रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।

एक हफ्ते के भीतर कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कई लोग संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी होते ही लोगों के होश उड़ गए। इसके बावजूद लोगों में कोरोना बीमारी का डर व भय नहीं है। बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है। बड़े प्रतिष्ठानों में मास्क व सेनिटाइजर की अनिवार्यता खत्म हो चुकी है। अधिकतर दुकानों में सेनिटाइजर है ही नहीं। चौराहे पर लोगों की भीड़ सुबह से देर शाम तक रहती है। यही हाल गांवों का है। मांगलिक कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन लोग अपनी आदतों में परिवर्तन नहीं ला रहे हैं। ये चिंता का विषय है।

चुनावी चौपाल भी हो सकती है खतरनाक

कोरोना महामारी के बीच चुनाव भी हो रहा है। गांवों में चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है। चुनाव के कारण जगह-जगह चौपाल हो रही है। दावेदार लोगों के साथ चुनावी बैठक कर रहे हैं। ये बैठक कोरोना महामारी में खतरनाक साबित हो सकती है। देर रात तक लोगों बैठकी हो रही है। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी कोरोना को लेकर सजगता नहीं दिख रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें