
राम वन गमन मार्ग निर्माण करा रही संस्था ने हड़पे 41.60 लाख, केस
Kausambi News - महवाघाट निवासी कृष्णकांत द्विवेदी ने एमबीके इंफ्रा प्रोटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 10 मार्च 2024 को मिट्टी परिवहन का अनुबंध किया था, लेकिन कंपनी ने केवल 8.60 लाख का भुगतान किया। कई बार अनुरोध करने के बावजूद शेष राशि नहीं दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मंझनपुर, संवाददाता महेवाघाट निवासी कृष्णकांत द्विवेदी पुत्र स्व. शुत्रुघन प्रसाद ने बताया कि एमबीके इंफ्रा प्रोटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की प्रोपाइटर पूनम देवी हैं और उनके प्रतिनिधि मोनू कुमार के कहने पर 10 मार्च 2024 को वर्क आर्डर के तहत मिट्टी परिवहन का अनुबंध किया था। कृष्णकांत के मुताबिक उसने अपनी छह हाइवा गाड़ियां लगाई थीं। जिनका मासिक किराया प्रति हाइवा 2.50 लाख तय हुआ था। चार माह तक कुम्हियावां से टिकरा गांव तक मिट्टी का कार्य किया गया। जिससे कुल 50 लाख का भुगतान बनता है। कृष्णकांत के अनुसार कंपनी ने केवल 8.60 लाख का भुगतान किया, जबकि शेष रकम नहीं दी गई।

भुगतान के लिए कई बार अनुरोध और कानूनी नोटिस देने के बावजूद राशि नहीं दी गई। ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक और महेवाघाट में भी शिकायत की थी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर महेवाघाट थाना पुलिस ने मोनू कुमार, पूनम देवी और कार्यदायी कंपनी के प्लांट प्रभारी मनीष चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार्यदाई संस्था राम वन गमन का निर्माण करा रही है। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




