ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबूथ स्तर पर मजबूती को कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत

बूथ स्तर पर मजबूती को कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत

कांग्रेस के जिला महासचिव आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा ने सोमवार को बैठक कर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता घर-घर जाकर संगठन की नीतियों से लोगों को...

बूथ स्तर पर मजबूती को कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 04 Mar 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के जिला महासचिव आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा ने सोमवार को बैठक कर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता घर-घर जाकर संगठन की नीतियों से लोगों को रूबरू कराएं। आशीष ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी से रविवार को लखनऊ में उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने बूथों की मजबूती पर जोर दिया था। इसकी मद्देनजर बैठक की जा रही है। सोमवार को सरसवां में पार्टी नेता रवि प्रकाश रावेंद्र, सिराथू में वेद प्रकाश पांडेय और कड़ा में बरसाती लाल पंडा की अगुवाई में बैठक कर बूथ गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा साबित हो रही है। पुलवामा जैसे आतंकी हमले ने केंद्र की मोदी सरकार की पोल खोलकर रख दी है। रवि प्रकाश रावेंद्र ने कहा चुनावी वादे भाजपा सरकार पूरे करने में नाकाम रही है। अब चुनाव नजदीक आने पर किसानों को दो-दो हजार रुपये देकर उन्हें लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस दौरान बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह संघर्ष करें। निश्चित तौर से अब बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि माना जाएगा। इस दौरान वेद प्रकाश पांडेय, जुगुल किशोर, रजनीश पांडेय, उमानाथ पाल, शमीम आलम, राजेंद्र मिश्रा, मुंतजिर मेंहदी, अंकित मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, अनिल पांडेय आदि शामिल रहे। कल आएंगें सह प्रभारीमंझनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा ने बताया कि लोक सभा चुनाव के लिए जिले के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े बुधवार को आएंगें। वह पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही साथ जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें