ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकांग्रेसियों ने भोजन बांटा

कांग्रेसियों ने भोजन बांटा

मुख्यालय से सटे समदा स्थित कांशीराम कॉलोनी समेत छोगरियन का पूरा और समदा बाजार में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भोजन वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि यह कार्य निरंतर...

कांग्रेसियों ने भोजन बांटा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 09 Jun 2020 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय से सटे समदा स्थित कांशीराम कॉलोनी समेत छोगरियन का पूरा और समदा बाजार में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भोजन वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि यह कार्य निरंतर चलता रहेगा।

जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी करने से सरकार से कांग्रेसी खासा नाराज हैं। मंगलवार को करीब 200 परिवारों के लिए भोजन तैयार कराकर वितरित किया गया। इस दौरान पप्पू मिश्रा, बरसाती लाल पंडा, वेद प्रकाश सत्यार्थी, देवेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, आबिदा बेगम, भरत, इजहार अब्बास आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें