पुतला दहन के दौरान हंगामा
Kausambi News - नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पुतला दहन किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। कांग्रेस ने सरमा पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

नगर पंचायत चरवा में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद छीना-झपटी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी पुतला अपने कब्जे में लेकर चले गए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसी के विरोध में पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि राजनीतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाती है।
कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान की लड़ाई जारी रखेगी और किसी दबाव में नहीं आएगी। उन्होंने भाजपा पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, उदय यादव, सुरेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश जायसवाल, रामप्रकाश पांडा, रावेंद्र यादव और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


