कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Kausambi News - गोरखपुर में यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीबीआई जांच की मांग की। प्रभात की मौत लाठी चार्ज के कारण हुई...

गोरखपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत पर गुरुवार को कांग्रेसी बिफर पड़े। कांग्रेसियों ने मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने कहा कि 18 दिसंबर को कांग्रेसी लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर रहे थे। इस दौरान योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज की थी। पुलिस की लाठी से घायल गोरखपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा उर्फ पप्पू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, नैयर रिजवी, कौशलेश द्विवेदी, राम सूरत रैदास, राज बहादुर चौधरी, शहनाज अली, मो. फरमान, अमित द्विवेदी आजाद, अलकमा उस्मानी, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।