ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीप्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही अपनी गिरफ्तारी दी। इसके बाद उन्होंने...

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 20 Jul 2019 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही अपनी गिरफ्तारी दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल होने पर अधिकारियों को ज्ञापन दिया।

जिला मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। कांग्रेस नेता अरुण विद्यार्थी ने कहा कि इनकाउंटर के नाम पर प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है, लेकिन उससे ज्यादा अपराध हो रहे हैं और बेकसूरों की हत्या हो रही है। इस मामले में सरकार एकदम चुप है। भयमुक्त समाज का नारा दफन हो चुका है। कानून व्यवस्था से सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि सूबे में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। पुलिस का कोई खौफ नहीं है। सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या हो गई। कांग्रेस की महासचिव पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही थी तो प्रदेश की तानाशाह सरकार ने उनको रोक लिया और गिरफ्तार किया। कहाकि इसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस मौके पर तमजीद अहमद, कुलदीप शुक्ला, नैयर रिजवी, विनोद चौधरी, मुमताज सिद़दीकी, दुर्गेश प्रजापति, श्यामूर्ति तिवारी, भरतलाल, नकुल दिवाकर, मो. हारुन, मो.सफीक, नवजीत कुमार, चंदन वर्मा, राज गौतम आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें