ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास उर्फ चांद ने करारी में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस ने इस वर्ग के लिए...

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 10 Aug 2019 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास उर्फ चांद ने करारी में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस ने इस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। केवल इस वर्ग का वोट लेकर छला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों को सदस्यता भी दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास उर्फ चांद ने कहा कि मोदी सरकार में अल्पसंख्यक पूरी तरह से सुरक्षित है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह पारदर्शिता से चल रही है। सभी जाति व धर्म के लोगों के लिए काम कर रही है। सपा-बसपा ने हमेशा मुस्लिमों को छलने का काम किया। भाजपा सरकार ने हमेशा अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए सोचा है। राष्ट्रीय गौरक्षावाहिनी के मंडल अध्यक्ष मो. अजमल शाह ने अल्पसंख्यकों से कहा कि सभी लोग आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहें। भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर मेहदुल हसन, मो. मजहर, मो. इसरालह शाह, सुल्तान मोहम्मद, इदरीश अहमद, शब्बर रिजवी, मो. आलम, सफीक अहमद लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें