सामाजिक न्याय व समानता पर आधारित थे डॉ. आंबेडकर के विचार- गौरव
Kausambi News - कांग्रेसियों ने मंझनपुर में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा निकाली गई। गौरव पांडेय ने शिक्षा को दलितों और वंचित वर्गों की मुक्ति का साधन बताया।

मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान कार्यों का स्मरण किया गया। इसके बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस मुख्यालय से समदा चौराहे तक यात्रा निकाल कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के शैक्षिक विचार सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों की मुक्ति, स्वतंत्रता और विकास का एकमात्र साधन है। उनका प्रसिद्ध नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो उनके शैक्षिक दर्शन का सार है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, उदय यादव, रामसूरत रैदास, जिला महासचिव आसिफ अल्वी, एडवोकेट अर्श खुर्शीद, संतोष शुक्ला, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मोहम्मद नोमान, हेमंत रावत, मंझनपुर नगर अध्यक्ष संगीता कोरी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


