Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCongress Celebrates Birth Anniversary of Former UP CM Kamalapati Tripathi
जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति
Kausambi News - बुधवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि त्रिपाठी...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 3 Sep 2025 05:52 PM

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई। इस दौरान चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि पूर्व सीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके किए गए कार्यों को कतई बिसराया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेश साहनी, मो. अकरम, आशीष मिश्रा पप्पू, मनोज कुमार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




