26 में सिर्फ दो फरियादी को मौके पर मिला इंसाफ

Jan 17, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - चायल में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 26 शिकायतें आईं। इनमें से केवल 2 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायत पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया। निराशा देवी का राशन कार्ड निरस्त होने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच का आदेश दिया।

26 में सिर्फ दो फरियादी को मौके पर मिला इंसाफ

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम और तहसीलदार की देखरेख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित रहीं। कुल 26 शिकायतों में से सिर्फ दो शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को भेज जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को चायल तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अरुण कुमार और तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में अकबराबाद गांव की निराशा देवी पत्नी देनराम ने बताया कि वह स्थायी रूप से गांव की निवासी है और पात्र गृहस्थी श्रेणी में आती है।

लगभग दो माह पूर्व अचानक उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया, जिसकी कोई स्पष्ट जानकारी विभाग नहीं दे रहा है। जब वह कोटेदार के पास राशन लेने गई तो उसे बताया गया कि उसका राशन कार्ड कट चुका है। इससे परिवार के सामने खाद्यान्न की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। एसडीएम अरुण कुमार ने आपूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें आई। जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी 24 शिकायती पत्रों को सम्बंधित विभाग को भेज जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।