मुख्यालय में एबीवीपी ने चलाया सफाई अभियान

मुख्यालय में एबीवीपी ने चलाया सफाई अभियान

संक्षेप:

Kausambi News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को मंझनपुर ब्लाक में संडे फॉर मंझनपुर कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के आस-पास सफाई की और प्लास्टिक मुक्त नगर का संदेश दिया। नगर मंत्री दीपक राजपूत ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।

Nov 10, 2025 04:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंझनपुर ब्लाक में संडे फॉर मंझनपुर कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। ब्लाक परिसर व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के आसपास सफाई की। नगर को प्लास्टिकमुक्त करने का संदेश दिया। नगर मंत्री दीपक राजपूत ने बताया कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें क्योंकि प्लास्टिक मानव के लिए और पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारे स्वच्छता अभियान चलाने से सब कुछ साफ नहीं हो सकता। लेकिन समाज में एक संदेश अवश्य जाएगा और समाज के लोग भी इससे प्रभावित होकर के यह कदम उठाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्रत्येक रविवार को अपना एक घंटे का समय सामाजिक कार्य के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से देते हैं। इसी तरह दारानगर के कार्यकर्ता स्ंडे फार सोसाइटी के अन्तर्गत हनुमान मंदिर पर स्वछता अभियान चलाया, सिराथू नगर के कार्यकर्ताओं नें संडे फॉर सिराथू के अन्तर्गत भैरोबाबा मन्दिर पर स्वछता अभियान चलाया। इस दौरान तहसील संयोजक सुशील सोनकर, नगर मंत्री दीपक राजपूत, रवि ,अभिषेक, मोहित, प्रदीप, अंशु, अरुण, सत्यम, आनंद , आविष्कार, दारानगर मंत्री विराट भट्ट ,सिराथू नगर मंत्री आशीष प्रजापति सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।