ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखो-खो सीनियर वर्ग में चायल का दबदबा

खो-खो सीनियर वर्ग में चायल का दबदबा

मुख्यालय से सटे ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में बुधवार को जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य चुन्नी लाल ने...

खो-खो सीनियर वर्ग में चायल का दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 12 Sep 2018 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय से सटे ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में बुधवार को जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य चुन्नी लाल ने किया। सीनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चायल ने सिराथू को हराया। जूनियर बालक में सिराथू ने चायल को हराया। सीनियर बालिका में चायल ने मंझनपुर को हराया जबकि जूनियर बालिका वर्ग में चायल ने सिराथू को हराया। प्रतियोगिता में मंडल स्तर के लिए चारो वर्गों में 13-13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य चुन्नी लाल के अलावा जिला क्रीड़ा समिति के सचिव चंद्रभूषण पांडेय ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें