यीशु राजा आया है, ओम साईं राम पर झूमे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Dec 24, 2025 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रस्तुतियाँ दीं और विद्यालय को सजाया गया। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम का संचालन राकेश मालवीय ने किया।

यीशु राजा आया है, ओम साईं राम पर झूमे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा क्रिसमस ट्री भी बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने यीशु राजा आया है, ओम साईं राम, आई एम द हैपिएस्ट क्रिसमस ट्री, ड्रीमर्स, शोर दुनिया में ये हो गया और जिंगल बेल्स जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने किया।

प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र माना जाता है। यह पर्व प्रेम, करुणा और मानवता की सीख देता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी दिन महान शिक्षाविद् पंडित महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भी मनाई जाती है। कार्यक्रम में उत्थान संस्था के सचिव डा. केके तिवारी, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी आरके सिंह ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीटीआई नकुल तिवारी, सुधा पाण्डेय, रिक्की यादव, निधि सिंह सोलंकी, वंदना तिवारी, शशि मिश्रा, मनीष अग्रहरि, सीतू मिश्रा, भावना, शाइस्ता, श्रेया श्रीवास्तव, रुचि और पूजा दिवाकर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।