Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsChildren s Sports Competition Held at Jawaharlal Nehru Inter College Sarasan
 बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया जोश

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया जोश

संक्षेप:

Kausambi News - सरसवां ब्लॉक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में हुआ आयोजनफोटो-गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गुरुवार को विकास खण्ड सरसवां के जवाहर लाल नेहरू इंटरमीडिएट कालेज सरसवां...

Nov 13, 2025 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

सरसवां ब्लॉक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में हुआ आयोजन फोटो- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गुरुवार को विकास खण्ड सरसवां के जवाहर लाल नेहरू इंटरमीडिएट कालेज सरसवां में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 संकुलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने जौहर दिखाए। 100 मीटर दौड़ में सचिन (पश्चिम शरीरा), संयोगिता (लोधन का पूरा), आकाश (बभन का पूरा) और शिमला देवी (अंधावा) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं 200 मीटर दौड़ में राज (महेवा घाट), अंशिका (बक्शीपार), अभिमन्यु (अलवारा) और आंचल (अंधावा) ने बाजी मारी। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य अतिथि ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों व संकुल प्रभारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के नोडल प्रभारी एवं शिक्षक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें अरुण कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र नारायण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद यादव, अमित कुमार, राकेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, नीरज मिश्र, जयमंत शुक्ला एवं विष्णु प्रताप सिंह प्रमुख रहे।