Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsChayal Tehsil Achieves Top Rank in Revenue Work Progress and Public Grievance Redressal
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में चायल प्रदेश में अव्वल

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में चायल प्रदेश में अव्वल

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर के तहसील चायल ने पिछले तीन महीनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सिराथू और मंझनपुर की रैंकिंग क्रमशः 25वीं और 298वीं रही। डीएम ने अन्य...

Fri, 5 Sep 2025 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। राजस्व कार्यों की प्रगति और जनसुनवाई निस्तारण की समीक्षा में तहसील चायल ने विगत तीन माह से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। जून माह में प्रथम तो जुलाई में 37वीं और अब अगस्त माह में पुन: उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान पर हासिल किया है। सिराथू तहसील ने इस माह 25वीं तो मंझनपुर तहसील की रैंकिंग 298 पर दर्ज की गई है। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण समेत राजस्व कार्यों को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी द्वारा लगातार कर करेत्तर की बैठक व अन्य बैठकों में तीनों तहसीलों के एसडीएम को लगातार निर्देशित किया जाता है। उनके निर्देश के क्रम में कार्य करते हुए एसडीएम चायल आकाश सिंह ने जून माह के बाद अगस्त में पुन: प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चायल के तहसील के प्रदेश में प्रथम आने पर तहसील कर्मियों व अधिकारियों में खुशी का माहौल है। दूसरी ओर सिराथू तहसील ने अगस्त की रैंकिंग में 25वीं तो मंझनपुर को 298वीं रैंक मिली है। डीएम ने सिराथू व मंझनपुर एसडीएम को चायल की तर्ज पर काम करने का निर्देश देते हुए अगली रैकिंग में सुधार लाने को कहा है।