ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसौ से ज्यादा वाहनों का चालान, डेढ़ लाख वसूला जुर्माना

सौ से ज्यादा वाहनों का चालान, डेढ़ लाख वसूला जुर्माना

मंझनपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन रविवार को यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चारपहिया वाहनों से काली फिल्म,...

सौ से ज्यादा वाहनों का चालान, डेढ़ लाख वसूला जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 25 Jul 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन रविवार को यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चारपहिया वाहनों से काली फिल्म, हूटर आदि उतरवाते हुए डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला। वहीं करीब 100 वाहनों का ई-चालान किया। इसी के साथ पुलिस ने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल से भी अवगत कराया। पुलिस को सड़क पर सख्त देख वाहन चालकों में दिन भर अफरातफरी मची रही।

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन निरीक्षक यातायात रवीन्द्र त्रिपाठी ने चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस की कई टीमों ने जिले के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगे एक दर्जन वाहनों का चालान किया। इसके अलावा करीब सौ छोटे वाहनों का ईचालान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें