Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsChail Bar Association Elections Over 95 Voter Turnout in Peaceful Voting
चायल बार एसोसिएशन चुनाव : रिकार्ड 95 फीसदी मतदान

चायल बार एसोसिएशन चुनाव : रिकार्ड 95 फीसदी मतदान

संक्षेप:

Kausambi News - चायल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और पहले घंटे में 25 से अधिक मतदाता पहुंचे। कुल 216 में से 205 अधिवक्ताओं ने वोट डाले, जो 95 प्रतिशत है। मतगणना शुक्रवार को होगी, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Nov 06, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साह भरे माहौल में सम्पन्न हो गया। मतदान की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई और पहले ही घंटे में 25 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया। कुल 216 अधिवक्ताओं में से 205 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो लगभग 95 प्रतिशत रिकॉर्ड के करीब है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल नौ पदों के लिए इस बार कुल 30 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान की प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से सम्पन्न कराई गई। मतदान समाप्त होने के बाद एल्डर कमेटी ने मतपेटिका को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया, जहां मतपेटिका को सीलबंद रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व समर्थकों का मानना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते चुनाव और अधिक रोचक हुआ। उधर, प्रत्याशी अपने-अपने कार्यालयों में समर्थकों के साथ बैठे टिकटों, बूथ में पड़े वोटों एवं संभावित समीकरणों का आंकलन करने लगे हैं। एल्डर कमेटी के सदस्य रिजवान अहमद की ओर से बताया गया है कि मतगणना शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय पर शुरू की जाएगी। मतगणना के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।