उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

जिला जनगणना अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने जनगणना-2027 के पहले चरण में उत्कृष्ट हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति-पत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण गतिविधि है, जो विकास योजनाओं और संसाधनों के वितरण में मदद करती है। सभी प्रगणकों से कार्य में निष्ठा और पारदर्शिता की अपेक्षा की।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का हुआ सम्मान

जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में एचएलओ का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाले प्रगणक रितु सिंह, राज सिंह, संतलाल, विकास कुमार पांडेय, संतोष कुमार, नीरज श्रीवास्तव, मो. शाहनवाज, प्रवीण कुमार, अनीता देवी एवं उमा यादव को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय गतिविधियों में से एक है।

इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने सभी प्रगणकों से जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने के लिए कहा। सम्मानित हुए प्रगणकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण किया जो अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।