Celebration of Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary at BJP Office in Manjhanpur पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्वांतों पर ही चल रही भाजपा : धर्मराज, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCelebration of Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary at BJP Office in Manjhanpur

पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्वांतों पर ही चल रही भाजपा : धर्मराज

Kausambi News - भाजपा कार्यालय मंझनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 25 Dec 2024 10:28 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्वांतों पर ही चल रही भाजपा : धर्मराज

जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पूर्व सांसद विनोद सोनकर व अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री महान राजनेता, युग पुरुष, उत्कृष्ट कवि व भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कतई बिसराया नहीं जा सकता है। कहा, पूर्व पीएम अटलजी के सिद्धांतों पर ही भाजपा चल रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपाइयों ने 15 मंडलों में प्रधानमंत्री सड़क पर शोभायात्रा भी निकाली। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर, सह संयोजक आशीष केसरवानी, उमेश केसरवानी, कमल कुशवाहा, प्रदीप पांडेय, शीलू पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।