Kausambi News: गांधी-शास्त्री के साथ मसूरियादीन पासी को कांग्रेसियों ने किया याद

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News: नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस के कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरियादीन पासी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके योगदान और विचारों को याद करते हुए छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने गांधी के अहिंसा सिद्धांत की प्रशंसा की।

गांधी-शास्त्री के साथ मसूरियादीन पासी को कांग्रेसियों ने किया याद
गांधी-शास्त्री के साथ मसूरियादीन पासी को कांग्रेसियों ने किया याद

Kausambi News: नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी मसूरियादीन पासी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने तीनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और विचारों को याद किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलनों में अहिंसा के सिद्धांत को अपनाकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और समरसता का संदेश देते हैं। जिला प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और कई बार जेल भी गए।

पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि मसूरियादीन पासी स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, जिला सचिव हेमंत रावत, रमेश यादव, रावेंद्र यादव, सचिन पांडेय, प्रियांशु त्रिपाठी, निक्की पांडेय, अर्पित त्रिपाठी, प्रदीप गौतम, विकास यादव, राकेश पाल, सदाशिव पांडेय, बाबूलाल सिंह, बड़का रैदास, राममूरत पासी और विभव कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: गांधी-शास्त्री के साथ मसूरियादीन पासी को कांग्रेसियों ने किया याद