समाज को आपसी सौहार्द का संदेश देता है जगजीवन राम का उपदेश
Kausambi News - नगर पंचायत चरवा में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जरूरतमंदों को फल और मिठाई बांटी गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने उनके जीवन और संघर्ष को याद किया, जो समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित थे।
नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर जरूरतमंदों को फल व मिठाई का वितरण भी किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि आज देश भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री महान दलित नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया।
देश के कृषि मंत्री व रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांतिकारी और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनका जीवन और संघर्ष आज हमे सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम (बाबूजी) भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और दलितों-वंचितों के मसीहा थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रवि नारायण तिवारी, रावेंद्र यादव, राम प्रकाश पंडा, सचिन पांडेय, जय प्रकाश जायसवाल, महेंद्र मिश्र, कैलाश केसरवानी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


