ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबंद मकान से नकदी-गहने चोरी

बंद मकान से नकदी-गहने चोरी

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार रात चोर बंद मकान से नकदी-गहने के साथ लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए। रात में घर में ताला बंद करने के बाद किसान गेहूं की मड़ाई कराने के लिए गया था। देर रात...

बंद मकान से नकदी-गहने चोरी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 16 Apr 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार रात चोर बंद मकान से नकदी-गहने के साथ लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए। रात में घर में ताला बंद करने के बाद किसान गेहूं की मड़ाई कराने के लिए गया था। देर रात घर लौटने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करते हुए लाइसेंसी बंदूक गांव के बाहर तालाब किनारे बरामद किया। किसान से तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

भगवतपुर निवासी ज्ञान सिंह किसान है। बुधवार रात घर में ताला बंद करने के बाद वह परिवार के साथ गेहूं की मड़ाई कराने के लिए खलिहान गया था। इसी दौरान घर का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे चोर दस हजार नकदी के साथ करीब दो लाख के गहने व लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए। गांव के बाहर जाने के बाद चोरों ने बंदूक को तालाब किनारे फेंक दिया था। आधी रात बाद घर लौटा परिवार टूटे ताले के साथ बिखरा सामान देख अवाक रह गया। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक की खोज शुरू की। लाइसेंसी बंदूक गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने पीड़ित किसान से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किसान के घर हुई चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें