ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीधारा 144 के उल्लंघन में आठ पर केस

धारा 144 के उल्लंघन में आठ पर केस

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने का संदेश बार-बार दिया जा रहा है। जिला व पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे...

धारा 144 के उल्लंघन में आठ पर केस
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 03 Jul 2020 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने का संदेश बार-बार दिया जा रहा है। जिला व पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक दो का दौर शुरू हो गया है। इस अनलॉक दो में पुलिस की कड़ाई के बाद भी लोग पुलिस की किलेबंदी तोड़कर घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम पड़ने पर ही घर से निकलने की अनुमति है। शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए 8 युवकों को बिना मास्क के पकड़ा। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपितों को मुचलके पर रिहा किया। चेताया कि दोबारा सड़क पर दिखे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें