अधेड़ की खुदकुशी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र पाटीदार करीब दो साल से लीवर (पेट) की बीमारी से ग्रसित थे। उ

अधेड़ की खुदकुशी के मामले में मुकदमा दर्ज

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र पाटीदार करीब दो साल से लीवर (पेट) की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज लखनऊ स्थित अस्पताल में कराया जा रहा था। हफ्तेभर पहले फिर से जांच कराई गई, जिसमें लीवर कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से महेंद्र कुछ ज्यादा ही परेशान हो गए थे। बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित बगीचे में स्वयं को गोली मारकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतक के भाई दिनेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।