कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
Apr 08, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - मंझनपुर में पइंसा के बदबदापर गांव के सामने मंगलवार को एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार अब्दुल वहीद सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा के बदबदापर गांव के सामने मंगलवार की दोपहर को ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मार दिया था। हादसे में ई-रिक्शा सवार अब्दुल वहीद समेत नौ लोगों को चोटें आई थीं।सभी घायलों को सीएचसी सिराथू से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। घायलों का इलाज चल रहा है। प्रकरण में पइंसा थाना पुलिस ने खुर्शीद अहमद की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


