जीएसटी व्यापारी संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन

Jan 17, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - मंझनपुर में व्यापारियों के लिए संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी से जुड़ी समस्याओं और पंजीकरण पर चर्चा की गई। 9 व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10-10 लाख रुपये की सहायता दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय बढ़ाने का प्रयास किया गया।

जीएसटी व्यापारी संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन

मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यालय मंझनपुर स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यशाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएसटी से जुड़ी समस्याओं, पंजीकरण और सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में 9 व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10-10 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में जीएसटी से संबंधित समस्याओं, पंजीकरण प्रक्रिया, जीएसटी सुधार, समाधान योजना 2.0 और भट्ठों के संग्रह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर राजेश मौर्य ने की। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक कर प्रणाली उपलब्ध कराना है।

ऐसे संवाद कार्यक्रमों से विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। अप्रैल से अब तक जिले में 4400 व्यापारी राज्य कर में रजिस्टर्ड हुए है और 3200 व्यापारी केन्द्रीय कर में रजिस्टर्ड हुए है। इस वर्ष कौशाम्बी का जीएसटी संग्रह का लक्ष्य 82 करोड़ है। इसके सापेक्ष प्रत्येक माह लगभग छ: करोड़ का जीएसटी संग्रह प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2025-26 अंतर्गत व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 9 व्यापारियों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस अवसर पर दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित व्यापारियों और राजस्व में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यकम में डिप्टी कमिश्नर राजेश मौर्य, असिस्टेंट कमिश्नर योगेश बोहरे, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल सुप्रिया द्विवेदी, सीटीओ ज्ञान प्रकाश, सीटीओ श्याम सुंदर उपाध्याय, टेक्निकल सपोर्ट इंजिनियर इंद्र जीत कुमार यादव, जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, राजेश अग्रहरि, अंशुल केसरवानी, नरोत्तमदास केसरवानी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;